कच्चे तेल की तेज़ी से क्या ग्वार के भाव 5000 से ऊपर जायेंगे ?
Labels:
BSE and NCDEX Guar guar gum price,
Crude oil price and guar price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar seed production
Guar export has increased by 14.27% in year 2018-2019
As per the data released by APEDA and Agriculture ministry, total export of guar products from April-2018 to March-2019 is 5,13,218 MT, which is 64,093 MT higher than last year. Last year export of guar gum was 4, 49,125 MT. This is positive news for the guar farmers and guar gum exporters that guar products export has increased by 14.27%. This year Guar has generated the foreign exchange of 675 Million USD or equal to 4707 Crore Indian rupees.
Guar is third largest exportable agriculture commodity after Basmati Rice, Normal Rice and Meat. Other agriculture commodities consume a lot of resources like water, electricity, land, farm inputs. These agriculture commodities also consume financial assistance and subsidy from Govt. Guar is totally different from it. Guar is a rainfed crop cultivated in dry area. Guar doesn’t consume any natural resources and it is not depended on Govt subsidy.
Guar has emerged as major exportable commodity. But farmers are not benefiting due to volatility in commodities markets and speculations. As per the available data Guar is being exported at USD 1315/MT or INR 91/Kg, while farmers are getting INR 40-43 /Kg for their guar in current guar production cycle.
There was landing of Feni cyclone in Orisa. As per metrological experts there will be no effect of FENI cyclone on arrival of monsoon. If arrival of monsoon remains normal and timely then there are possibilities that guar cultivation area will shrink. Farmer may opt other Kharif pulses crop for sowing due to lower prices of Guar in recent years.
The farmers who want to go for Guar sowing should do a soil turning deep ploughing of their farm in May and June month. Soil born disease will be controlled with the help of deep ploughing. If there was attack of root rot disease in previous crop then don’t plan for guar sowing in same plot/patch of farm. Farmers should buy or book their seed in advance. Please buy the Bavistin / carbendazim for seed treatment against fungal disease.
There is pressure of good Monsoon on Guar prices. Arrival of Guar in market is approximately nil. There will be demand of Guar in current month as Guar sowing seed. There will total demand of 30,000-35000 MT as seed. Guar prices are around INR 4300/100Kg and guar gum prices are around 8900/100kg in local market.
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar gum price,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
ग्वार गम व अन्य ग्वार उत्पाद के कुल निर्यात में 2018-2019 में 14.27% के बढ़ोतरी
कृषि मंत्रालय व एपेडा द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार पिछले वित् वर्ष अप्रैल-2018 – मार्च-2019 तक ग्वार उत्पादों का कुल निर्यात 5,13,218 मेट्रिक टन हुआ है l जो की पिछले वर्ष के ग्वार उत्पादों के कुल निर्यात से 64,093 MT ज्यादा है l पिछले वर्ष कुल 4,49,125 MT ग्वार उत्पादों का निर्यात हुआ था l ग्वार उत्पादों के निर्यात में 14.27 % की बढोतरी होना भारतीय ग्वार उत्पादक किसानों व ग्वार गम प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए एक सकारात्मक समाचार है l इस वर्ष ग्वार निर्यात से देश को 675 मिलियन डॉलर या 4707 करोड़ रूपए के बराबर की विदेशी मुद्रा मिली है l
बासमती चावल, साधारण चावल, मांस के बाद ग्वार निर्यात होने वाला तीसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पाद है l बाकि कृषि उत्पाद देश के संसाधनों जैसे पानी, बिजली, जमीन उर्वरक का दोहन करते है, उनको सरकारी सहायत व ऋण मिलता है, न्यूनतम समर्थन मूल्य से सरक्षित है l इन सब के विपरीत ग्वार शुष्क क्षेत्र व वर्षा आधारित कृषि उत्पाद है l जो न तो प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करता न ही किसी विशेष सरकारी अनुदान या सहायता पर आधारित है l
ग्वार भारत से निर्यात होने वाला एक महतवपूर्ण कृषि उत्पाद के रूप में उभरा है l लेकिन वायदा बाज़ार के उतर चढाव व बाजारों की सट्टेबाजी के कारण ग्वार के निर्यात का फायदा किसानों तक नहीं पहुँच पाता l प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्वार का निर्यात 1315 डॉलर प्रति मेट्रिक टन या 91 रूपए प्रति किलो के भाव पर हो रह है l जबकि किसान को पिछले वर्ष ( चालू उत्पादन वर्ष में ) ग्वार का औसत भाव 40 - 43 रूपए प्रति किलो से ज्यादा नहीं मिल रह है l
उड़ीसा में मानसून पूर्व फेनी तूफ़ान आया हुआ है l मौषम वैज्ञानिको के अनुसार फेनी तूफ़ान का डेढ़ महीने बाद आने वाले मानसून के आगमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा l अगर मानसून का आगमन पूर्वानुमान के अनुसार समय पर व सामान्य रहता है तो ग्वार की बीजाई कम होने की उम्मीद है l क्योंकि किसान ग्वार की कम कीमतों से हतौत्साहित हो कर के खरीफ की दूसरी दलहन फसलो की बिजाई करेगा l जिससे आनेवाले उत्पादन वर्ष में ग्वार का उत्पादन इस वर्ष से और भी कम होगा l
जो किसान ग्वार की बुवाई करना चाहते है वो एक बार गर्मियों ( मई-जून ) में अपने खेत की गहरी जुताई जरुर कर दे l गहरी जुताई करने से जमीं से फैलाब्ने वाले रोगों में कमी होगीl अगर किसी ग्वार के खेत में पीछली बार जड़ गलन की समस्या आयी हो तो उस खेत में ग्वार की नयी बिजाई की योजना न बनाये l किसान अपना ग्वार का बीज अभी से बुक करवाले या खरीद कर रख ले l ग्वार के बीजोपचार के लिए बावेस्टीन या कोर्बोडेज़िम दवाई जरुर खरीद ले l
बाज़ार में ग्वार के भावों पर अभी अच्छे मानसून के पुर्वानुमान का दबाब चल रहा है। ग्वार की आवक बाज़ार में नहीं के बराबर है। इस महीने ग्वार के निर्यात से अलग ग्वार की मांग बीज के रूम में भी होगी। तकरीबन 30,000- 35,000 MT ग्वार की जरुरत बीज के रूप में रहेगी है। स्थानीय बाज़ारों में ग्वार के भाव 4300 रूपए प्रति क्विटल के आस पास चल रहे है तथा ग्वार गम के भाव 8900 प्रति क्विटल के आस पास चल रहे है
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar gum seed cultivation,
NCDEX Guar and guar gum price
ग्वार उत्पाद के कुल निर्यात में 14.27% की बढ़ोतरी
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
ग्वार गम पाउडर के निर्यात में इस वर्ष जनवरी तक 29% की कमी
APEDA द्वारा जारी कृषि उत्पादों के निर्यात के आंकड़ों के अनुसार 4,65,705 मेट्रिक टन ग्वार उत्पादों का निर्यात हुआ है l जो की पिछले वर्ष से 15,977 मेट्रिक टन ज्यादा है l पिछले वर्ष फ़रवरी तक ग्वार उत्पादों का निर्यात 4,49,728 मीट्रिक टन हुआ था l ग्वार के कुल उत्पाद के निर्यात के हिसाब से यह एक वृद्धि है l लेकिन जनवरी तक आंकड़ों के विस्तार से व गहराई से आंकलन करते है ग्वार के मुख्य उत्पाद ( ग्वार गम ) के निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गयी है l
अप्रैल-18 से जनवारी-19 तक ग्वार कोरमा के निर्यात में 5020 मीट्रिक टन की गिरावट दर्ज की गयी है इस वर्ष ग्वार कोरमा का निर्यात 1,22,417 मेटरिक टन हुआ है पिछले वर्ष 1,27,437 मीट्रिक टन ग्वार कोरमा का निर्यात था l अप्रैल-18 से जनवारी-19 तक ग्वार गम पाउडर के निर्यात में 94,391 मीट्रिक टन की गिरावट दर्ज की गयी है l इस वर्ष ग्वार गम पाउडर का निर्यात 2,27,532 मेटरिक टन हुआ है पिछले वर्ष 3,21,923 मीट्रिक टन ग्वार गम पाउडर का निर्यात हुआ था l
हालांकि अप्रैल-18 से जनवारी-19 तक ग्वार स्प्लिट के निर्यात में 21,127 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है l इस वर्ष ग्वार स्प्लिट का निर्यात 65,867 मीट्रिक टन हुआ है पिछले वर्ष 44,740 मीट्रिक टन ग्वार गम स्प्लिट का निर्यात हुआ था l ग्वार गम पाउडर के निर्यात में गिरावट एक चिंता का विषय है l हालांकि ये विस्तृत आंकड़े सिर्फ जनवरी तक के ही है l अभी दो महिनें के विस्तृत आंकड़े आने बाकि है l जनवरी तक ग्वार उत्पाद में लगभग 80,000 मीट्रिक टन की गिरावट होना एक अच्छा संकेत नहीं है l
लगभग 73,200 मीट्रिक टन की ग्वार गम में गिरावट का अर्थ है लगभग 2,10,000 मीट्रिक टन या 21,00,000 बोरी( 100 किलो ) ग्वार की खपत कम होना l ग्वार कोरमा ग्वार गम प्रोसेसिंग का उप उत्पाद है l उसका निर्यात बढ़ने से गवार की खपात में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा l 21 लाख बोरी की खपत कम होने से ग्वार की मांग में काफी कमी आ सकती है l हालांकि इस वर्ष ग्वार के उत्पादन के काफी कमी दर्ज की गयी थी l
इस सप्ताह NCDEX पर ग्वार के भाव 20 मई के सौदे के लिए 4362 रूपए प्रति क्विंटल, BSE पर 30 अप्रेल के सौदे के लिए ग्वार के भाव 4368 रूपए प्रति क्विंटल, NCDEX पर स्पॉट के भाव 4342 रूपए प्रति क्विटल l इसी तरह NCDEX पर ग्वार गम के भाव 20 मई के सौदे के लिए 8755 रूपए प्रति क्विंटल, NCDEX पर ग्वार गम के स्पॉट के भाव 8753 रूपए प्रति क्विटल के आस पास चल रहे है l स्थानीय मंडियों में ग्वार के भाव 4400 रूपए प्रति क्विटल व ग्वार गम के भाव 9000 रूपए प्रति क्विंटल के आस पास चल रहे है l
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
जनवरी तक ग्वारगम पाउडर के निर्यात में 29% की कमी
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
क्या ग्वार व ग्वार गम के भाव क्या सिर्फ मानसून के पूर्वानुमान से निर्धारित होंगे l
इस सप्ताह भारतीय मौषम विभाग ने मानसून के आगमन से सम्बंधित पूर्वानुमान जारी किया l विदेशी मौषम एजेंसियों के विपरीत अल नीनो की संभावना को बहुत कम बताया है l प्रेस कांग्रेस के बाद वायदा बाज़ार में ग्वार के भावों में भारी गिरावट देखी गयी l किसान व व्यापारी वर्ग ग्वार के भावों में और ज्यादा गिरवाट की आशंका से चिंतित है l ग्वार के भावो को प्रभावित करने वाल मानसून अकेला कारक नहीं है l
वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में सुधार लगातार जारी है l कच्चा तेल ग्वार की कीमतों को प्रबह्वित करने वाल सबसे बड़ा कारक है l कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होने से तेल की खुदाई की नयी गतिविधिया बढ़ेगी व ग्वार की मांग में भी बढ़ोतरी होगी l कच्चे तेल की कीमते पिछले 5-6 महीने के उच्चतम स्तर पर है l अभी कच्चे तेल के भाव 71 डॉलर प्रति बेरल से ऊपर चल रहे है l कच्चे तेल की बढाती कीमतों का फायदा अमेरिका की शैल गैस व तेल उत्पादन कंपनी को हो रहा है l
बेकर हुज के तेल के खुदाई के रिग काउंट के आंकड़े भी ग्वार के भावों के लिए सकारात्मक है 12 अप्रैल 2019 तक अमेरिका में 1022 आयल रिग सक्रिय है जो की पिछले वर्ष से 14 ज्यादा है l कच्चे तेल की कीमते बढ़ने से ग्वार व दुसरे ड्रिलिंग उत्पाद की मांग और बढ़ेगी l ग्वार गम की लग भाग 50-60% खपत कच्चे तेल के कुए की खुदाई उद्योग में होती है l
मानसून के आम्भिक अनुमान से घबराने की जरूर अभी नहीं है l फसल का उत्पादन हो कर जब तक माल किसान अपने घर या गौदाम में ना डाल दे तब तक अनुमान को महज एक अनुमान ले कर ही चलाना चाहिए l अगले 2-3 महीने में 30,000-35,000 MT ग्वार की जरुरत ग्वार के बीज के रूप में होगी l किसान व व्यापारियों को 3-4 महीने घबराने की जरुरत नहीं है l अगले 6-7 महिने तक ग्वार की आवक बाज़ार में बहुत सिमित या नगण्य रहेगी l
कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनी एनजीओ के माध्यम से समाज सेवा के नाम पर किसानों के बीच में बाजार की जानकारी इकठ्ठी कर रही है l इन जानकारी के सहारे वो किसानो से सस्ता ग्वार व व्यापारियों से सस्ती ग्वार गम खरीद रही है l बाज़ार की जानकारी व उत्पादन के आंकड़े इकठ्ठा करने के बाद ये कंपनी अपने हिसाब से बाजार को चलाती है l किसानो व व्यापारियों को ऐसी बहुराष्ट्रीय कंपनी, एनजीओ व समाजसेवा से दूर रहने की जरुरत है l
इस सप्ताह NCDEX पर ग्वार के भाव 20 मई के सौदे के लिए 4320 रूपए प्रति क्विंटल, BSE पर 30 अप्रेल के सौदे के लिए ग्वार के भाव 4315 रूपए प्रति क्विंटल, NCDEX पर स्पॉट के भाव 4385 रूपए प्रति क्विटल l इसी तरह NCDEX पर ग्वार गम के भाव 20 मई के सौदे के लिए 8700 रूपए प्रति क्विंटल, NCDEX पर ग्वार गम के स्पॉट के भाव 8733 रूपए प्रति क्विटल के आस पास चल रहे है l स्थानीय मंडियों में ग्वार के भाव 4500 रूपए प्रति क्विटल व ग्वार गम के भाव 9000 रूपए प्रति क्विंटल के आस पास चल रहे है l
ग्वार व ग्वार गम पर ज्यादा जानकारी के YOUTUBE के चैनल को सब्सक्राइब करे, ताकि ग्वार पर ताज़ा अपडेट के नए YOUTUBE विडियो आपको समय पर मिलते रहे l
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar seed production,
Monsoon and guar price,
NCDEX Guar and guar gum price
क्या ग्वार के भाव केवल मानसून के पूर्वानुमान पर टिके है ??
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2019-2020,
guar gum price,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
ग्वार के निर्यात में अप्रेल 2018 से फ़रवरी 2019 तक 14.81 % की बढ़ोतरी
एपेडा द्वारा जारी कृषि उत्पाद के निर्यात के आंकड़ो के अनुसार इस वर्ष फ़रवरी-2019 तक ग्वार के निर्यात में 14.81 % की बढोतरी हुयी है l इस वर्ष अप्रैल-18 से फ़रवरी-19 तक 4263 करोड़ रूपए का ग्वार उत्पाद निर्यात हुआ है पिछले वर्ष इसी समय के दौरान 3713 करोड़ रूपए का ग्वार उत्पाद निर्यात हुआ था l फ़रवरी तक इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले 550 करोड़ रुपये ज्यादा का ग्वार उत्पाद निर्यात हुआ है l
अभी तक फ़रवरी महीने के ही आंकड़े जारी हुए है मार्च महिने के आंकड़े आने अभी बाकी है l पिछले वर्ष के ग्वार की निर्यात की सही स्थिति का पात तो मार्च महीने के आंकड़ो के जारी होने के बाद ही पात चलेगा l मोटे तौर पर ग्वार के निर्यात में प्रति वर्ष बढ़ोतरी हो रही है l बेकर हुज के रिग काउंट के आंकड़ो के अनुसार अमेरिका में सक्रिय तेल की खुदाई की आयल रिग की संख्या में बढोतरी हो रही है l 5 अप्रैल तक जारी आंकड़ो एक अनुसार अमेरिका में 1025 आयल रिग सक्रिय है l जो की पिछले वर्ष इसी समय की गिनती से से 22 ज्यादा है तथा 29 मार्च 2019 को आयल रिग की पिछली गिनती से 19 ज्यादा है l
ग्वार एक निर्यात आधारित कृषि उत्पाद है लेकिन निर्यात के आंकड़ो के सिवाय यह डॉलर रूपए के कीमत का अनुपात, स्थानीय मांग, बाज़ार में उपज की आवक, वायद बाज़ार के भाव आदि कारको पर भी निर्भर करता है, भारतीय मौषम विभाग के अनुसार अलनीनो का प्रभाव धीर धीर कम हो रहा है l इस वर्ष फिर से एक अच्छे मानसून के आसार बन रहे है l बाकी मौषम विभाग मौषम के बारे में अपना पूर्वानुमान चुनाव आयोग व सरकार की अनुमति के बाद अगले सप्ताह में जारी करेगा l
पिछले सप्ताह एलनीनो के प्रभाव व बढे हुए निर्यात के आकड़ो के कारन ग्वार के भावो में तेज़ी देखि गयी थी इस सप्ताह भारतीय मौषम विभाग के पूर्वानुमान का असर आज ग्वार की कीमतों पर भी पड़ा है बाज़ार में ग्वार व ग्वार गम की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है l NCDEX पर 20 मई के सौदे के लिए ग्वार के भाव 33.5 रूपए की गिरावट के साथ 4488 रुपये प्रति क्विटल व ग्वार गम के भाव 87 रूपए की गिरावट के साथ 9116 रूपए प्रति क्विटल के आस पास चल रहे है l
बाज़ार के जानकारों के अनुसार अप्रैल महिने में ग्वार के कारोबार में सुस्ती रहेगी l बाज़ार में ग्वार की आवक नगण्य या बहुत ही कम है क्योंकि किसान व व्यापारी रबी की उपज की बिक्री व खरीदी में व्यस्त है l निर्यात के नए आर्डर अभी नहीं मिलेगे क्योंकि नए वितवर्ष के आरम्भ में व्यापार में सुस्ती रहती है l भारत में लोकसभा चुनावों के कारण भारतीय बाज़ार में व्यापारिक गतिविधियाँ भी स्थिल है l
ग्वार व ग्वार गम पर ज्यादा जानकारी के YOUTUBE के चैनल को सब्सक्राइब करे, ताकि ग्वार पर ताज़ा अपडेट के नए YOUTUBE विडियो आपको समय पर मिलते रहे l
ग्वार व ग्वार गम पर ज्यादा जानकारी के YOUTUBE के चैनल को सब्सक्राइब करे, ताकि ग्वार पर ताज़ा अपडेट के नए YOUTUBE विडियो आपको समय पर मिलते रहे l
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum export 2018-2019,
guar gum price,
guar seed production,
NCDEX Guar and guar gum price
ग्वार की ज्यादा उपज देने वाली नयी संसोधित किस्म “सुपर X-7”
चैनल के सभी दर्शकों को नमस्कार, ग्वार के एक्सक्लूसिव युट्यूब चैनल पर सभी का स्वागत है l इस चैनल के माध्यम से आप सभी तक ग्वार से सम्बंधित ताज़ा जानकारी साझा करते रहेंगे l आशा है की आपके सहयोग व इनपुट से यह चेनल सभी के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा l चैनल को ज्याद से ज्यादा संख्या शेयर \ व लाईक करे l आप चैनल को सब्सक्राइब जरुर कर ले ताकि ग्वार पर ताज़ा जानकारी के नए विडियो आपको समय पर मिलते रहे l
आज बाज़ार के अलावा ग्वार पर दूसरी जानकारी देता हूँ उसके बाद ग्वार के बाज़ार के बारे में विचार विमर्ष करेंगे l लगभग दो महीने बाद ग्वार की नयी बीजाई शुरू होगी l किसी भी फसल के लिए तीन महत्वपूर्ण कारक होना बहुत जरुरी है जमीन पानी व बीज l ग्वार उत्पादन क्षेत्र की जमीन में कोई विशेष सुधार नहीं हो सकता, पानी की निर्भरता बारिश व नहर पर है उसमे भी कोई मानव पोषित विशेष बदलाव नहीं हो सकता l तीसरा महत्वपूर्ण कारक है बीज l बीज में समय समय पर संशोधन व विकास होते रहते है l
आज आपसे ग्वार की नयी किस्म सुपर X-7 के बारे में चर्चा करते है l यह एक संसोधित किस्म है l इस किस्म के पौधे की ऊँचाई सामन्यतया 80-100 सेमी के करीब होती है l यह किस्म सिंचित व असिंचित दोनों क्षेत्रो के लिय उपयुक्त है l खेतो में प्रदर्शन में पाया गया है की यह किस्म 85-100 दिन में पक कर तैयार हो जाती है l ग्वार की फसल में लगने वाले रोग बक्तरिअल ब्लाइट, अल्टरनेरिया ब्लाइट तथा जड़ गलन के लिए अत्यधिक सहनशील है l दानों का रंग मध्यम भूरे रंग का होता है l
इस किस्म का उत्पादन खेत पर प्रदर्शन में 18-22 क्विटल प्रति हेक्टेयर के बीच आया है l यह किस्म देर से बुवाई व जल्दी बुवाई दोनों परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है l पौधे में फलियों की संख्या ज्यदा व फलियों में दानो की संख्या ज्यादा होती है l सबसे विशेष बात यह एक साथ पकाने वाली फसल है l चुकी बुवाई का समय नजदीक है तो किसान अपने पास के डीलर से ये वैरायटी अभी से अडवांस बुकिंग करवाले l यह किस्म 2 किलो की पैकिंग में बिजाई के समय बाज़ार में उपलब्ध होगी l
अगर बीज मिलने में दिकत हो रही है तो श्री गंगानगर नयी धान मंडी में शिव चौक के पास मनोजकुमार मुकेशकुमार नाम से खाद बीज की बहुत बड़ी डिस्ट्रीब्यूटरशिप है, इस दुकान पर ग्वार के बीज की सुपर X-7 किस्म मिल जाएगी l मोबाइल नंबर विडियो जानकारी में दिया हुआ है कमेंट सेक्शन में भी नंबर डाले हुए है l इनसे बात कर के इस किस्म के अपने बीज की एडवांस बुकिंग करवाले l ग्वार के इस किस्म के बीज को बाज़ार में नेचरलेंड सीड नाम की कंपनी बाज़ार में उपलब्ध करवा रही है l
यह कंपनी बहुत बड़ी है l बीज के अलावा इस कम्पनी और भी बहुत कारोबार है तो हो सकता है किसानो व डीलर को सीधा जबाब न दे पाए फिर भी कंपनी के मार्केटिंग प्रबंधक श्री सुनील जी निठारवाल के नंबर निचे दिए हुए है l उनसे बात कर सकते है l बाकि आप कमेंट कर के मेरे से इसके बारे में पूछ सकते है l सुपर X-7 के अलावा यह कंपनी दूसरी फसलो व ग्वार की दूसरी वैरायटी या किस्म जैसे सुपर तुलछी, HG 2-20, HG-563, HG-365, RGC-936 आदि के बीज भी किसानों को उपलब्ध करवाती है l
जमीन, पानी व बीज के अलावा किसान को ग्वार की खेती के लिए बेहतर सस्य क्रियाओं व बीजोपचार पर भी ध्यान देना चाहिए l रबी की फसल की कटाई के बाद गर्मी में खेत की गहरी जुताई कीट व रोग रोक थाम में बहुत ही अच्छे परिणाम देती है l किसान भाइयों को गर्मी में खेत की एक बार गहरी जुताई मिटटी पलटने वाले प्लोव हल से अवश्य कर देनी चाहिए l
ग्वार व ग्वार गम पर ज्यादा जानकारी के YOUTUBE के चैनल को सब्सक्राइब करे, ताकि ग्वार पर ताज़ा अपडेट के नए YOUTUBE विडियो आपको समय पर मिलते रहे l
Labels:
BSE guar and guar gum price,
Guar,
Guar and guar gum price 2019,
guar bhav,
Guar Gum,
Guar gum export,
guar gum price,
guar seed production,
High yield variety of Guar,
NCDEX Guar and guar gum price
Subscribe to:
Posts (Atom)





